चीन ने थाईवान के पूर्वी क्षेत्र में एक विशेष समुद्री अभियान शुरू किया
बीजिंग, 7 जून (आईएएनएस)। 6 जून को चीन के कई विभागों ने थाईवान द्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में समुद्री यातायात विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य देश की समुद्री प्रशासनिक अधिकारिता का पूर्ण रूप से निर्वहन करना है।
साथ ही गहरे समुद्र में गश्ती प्रवर्तन और प्रमुख जल क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण क्षमता को मजबूत करना, समुद्री यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है।
यह कार्रवाई जापान और फिलीपींस द्वारा एकतरफा रूप से चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी "समुद्री सीमा विभाजन वार्ता" शुरू करने की घोषणा के जवाब में की गई है, जिससे चीन के क्षेत्रीय संप्रभुता और समुद्री अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हुआ है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 Jun 2026 10:07 PM IST











