- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - कैमरा...
वारदात: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - कैमरा तोड़कर घर से नकदी-जेवर और आई-20 कार लेकर फरार

Nagpur News. हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में एक सुनियोजित चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें चोर ने पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया और इसके बाद नकदी, सोने का सिक्का तथा एक कार चुराकर फरार हो गया। पूरी वारदात में करीब 5.81 लाख रुपए के माल की चोरी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जयहिंद नगर, टेकऑफ सिटी रोड, गोन्हीसिम हुडकेश्वर निवासी मेघराज नारायण रोडगे (50) काटोल में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी वर्धा में शिक्षिका हैं। दोनों सप्ताह के दिनों में अपने कार्यस्थल पर रहते हैं और केवल शनिवार-रविवार को नागपुर स्थित अपने घर आते हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस उनके मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े -प्रेमिका की फरमाइशें पूरी करने नानी के घर में ही लगा दी सेंध, रिश्ते टूटे और युवक हुआ गिरफ्तार
गत 6 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच रोडगे के मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। फुटेज में आरोपी कैमरे को भी तोड़ते हुए नजर आया। घटना की सूचना मिलते ही दंपति सुबह घर पहुंचे, जहां मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली।
जांच में पता चला कि चोर घर के अंदर अलमारी में रखे 2 हजार रुपये नकद और एक सोने का सिक्का चुरा ले गया। इतना ही नहीं, परिसर में खड़ी हुंडई आई-20 कार (एमएच-49 वी क्यू-2279) भी अज्ञात चोर ले उड़ा।
शिकायत के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हनुमंत नखाते कर रहे हैं।
Created On :   7 Jun 2026 10:06 PM IST











