चीनी उप राष्ट्रपति ने जॉर्जिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भेंट की

बीजिंग, 9 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने जॉर्जिया की सरकार के निमंत्रण पर 6 से 8 नवंबर तक जॉर्जिया की औपचारिक यात्रा की । उन्होंने ट्बिलिसी में अलग-अलग तौर पर जॉर्जिया के राष्ट्रपति मिखाईल कावेलाशविली और प्रधानमंत्री इराकली कोबाखादजे से भेंट की।
राष्ट्रपति कावेलाशविली से भेंट के समय हान चंग ने कहा कि जॉर्जिया ट्रांसकोकासिया में चीन का पहला रणनीतिक साझेदार है और यूरेशिया क्षेत्र में चीन के साथ मुक्त व्यापार का प्रबंध स्थापित करने वाला पहला देश भी है। राजनयिक संबंध की स्थापना के 34 वर्षों में दोनों देश हमेशा पारस्परिक सम्मान व विश्वास, सहयोग और साझी जीत के सिद्धांत का पालन कर द्विपक्षीय संबंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास बढ़ाते रहे।
चीन-जॉर्जिया संबंध की मजबूती और विकास दोनों देशों की जनता के मूल हितों और समान प्रतीक्षा से मेल खाता है। चीन जोर्जिया के साथ संवाद मजबूत कर दोनों देशों के नेताओं के अहम मतैक्य लागू कर पारस्परिक समर्थन और आपसी लाभ वाला सहयोग जारी रखकर जन-संवाद बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंध आगे बढ़ाने को तैयार है।
कोवेलाशविली ने कहा कि जॉर्जिया को दोनों देशों के सहयोग पर गर्व होता है। जॉर्जिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर मजबूत कर दोनों देशों के लिए अधिक लाभ लाने और दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण लाने का उत्सुक है।
कोबाखादजे से मुलाकात के समय हान चंग ने कहा कि दोनों पक्षों को सहयोग व साझी जीत के नए विषयों का विस्तार करना, मुक्त व्यापार समझौते के उन्नयन ज्ञापन पत्र अच्छी तरह लागू करना, विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराना और लोगों की आवाजाही बढ़ाना चाहिए ।
कोबाखदजे ने कहा कि जॉर्जिया चीन के साथ पारस्परिक राजनीतिक विश्वास और मजबूत कर व्यापार साझेदारी की उन्नति करने और बेल्ट एंड रोड सह निर्माण समेत विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने का उत्सुक है।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
