चीनी जन बैंक ने लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ पर सोने व चांदी के स्मारक सिक्कों का एक सेट जारी किया
बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी जन बैंक ने 22 अक्टूबर को चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोने और चांदी के स्मारक सिक्कों का एक सेट जारी किया। इस सेट में दो सिक्के शामिल हैं, एक सोने का और एक चांदी का, दोनों ही चीन लोक गणराज्य की वैध मुद्रा हैं।
सोने और चांदी के इन स्मारक सिक्कों के एक तरफ चीन लोक गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक, देश का नाम और वर्ष अंकित है।
8 ग्राम के इस गोल सोने के स्मारक सिक्के के पिछले भाग पर पंचकोणीय तारा, हंसिया और हथौड़ा, प्रकाश की किरणें और बर्फ से ढके पहाड़ों और घास के मैदानों को पार करती लाल सेना का दृश्य अंकित है। इस पर "चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना की लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ," "1936-2026" और मूल्य भी अंकित है। इसकी अधिकतम ढलाई 10,000 सिक्कों की है।
30 ग्राम के इस गोल चांदी के स्मारक सिक्के के पिछले भाग पर लाल सेना के उत्तरी शैनशी तक के लॉन्ग मार्च और येनआन के पगोडा हिल को दर्शाने वाली मूर्तियां बनी हैं। इस पर "चीनी श्रमिक एवं किसान लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ", "1936-2026" और मूल्य लिखा है। इसकी अधिकतम ढलाई 20,000 सिक्कों की है।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Oct 2026 11:02 PM IST












