चीनी राष्ट्रपति शी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय के 10वें शिखर सम्मेलन को बधाई दी

चीनी राष्ट्रपति शी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय के 10वें शिखर सम्मेलन को बधाई दी
लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय (सीईएलएसी) का 10वां शिखर सम्मेलन 21 मार्च को घूर्णन अध्यक्ष देश कोलंबिया में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस शिखर सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा।

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय (सीईएलएसी) का 10वां शिखर सम्मेलन 21 मार्च को घूर्णन अध्यक्ष देश कोलंबिया में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस शिखर सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा।

शी ने कहा कि पिछले साल मई में चीन-सीईएलएसी मंच का चौथा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन पेइचिंग में सफलता से आयोजित हुआ। मैंने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और दोनों पक्षों द्वारा हाथ में हाथ डालकर एकता, विकास, सभ्यता, शांति और जनसंपर्क पांच बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की गई। एक साल में दोनों पक्षों ने घनिष्ठ सहयोग कर उन पांच बड़ी परियोजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया, जिससे दोनों पक्षों के जनता को ठोस कल्याण मिले।

शी ने बल दिया कि चीन हमेशा लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों का अच्छा दोस्त और अच्छा साझेदार बना रहेगा। चीन लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों द्वारा अपनी प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करने का समर्थन करता है। साथ ही लैटिन अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय न्याय व निष्पक्षता की रक्षा करने और चीन-लैटिन अमेरिका साझे भविष्य वाले समुदाय का नया अध्याय जोड़ने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 March 2026 6:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story