चीनी उपप्रधान मंत्री ने तुर्कमेनिस्तान की यात्रा की

चीनी उपप्रधान मंत्री ने तुर्कमेनिस्तान की यात्रा की
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उपप्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने 15 से 17 अप्रैल तक तुर्केमेनिस्तान की यात्रा की। उन्होंने गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना के निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया और अलग-अलग तौर पर तुर्कमेनिस्तान तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव और राष्ट्रपति सरदार बर्दिमुहामेदोव से भेंट की और उपप्रधान मंत्री व विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव के साथ दोनों देशों की सहयोग समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उपप्रधान मंत्री तिंग शुएशांग ने 15 से 17 अप्रैल तक तुर्केमेनिस्तान की यात्रा की। उन्होंने गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना के निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया और अलग-अलग तौर पर तुर्कमेनिस्तान तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव और राष्ट्रपति सरदार बर्दिमुहामेदोव से भेंट की और उपप्रधान मंत्री व विदेश मंत्री राशिद मेरेदोव के साथ दोनों देशों की सहयोग समिति की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की।

तिंग शुएशांग और गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव ने एक साथ गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना के निर्माण की शुरुआत रस्म में भाग लिया। तिंग ने कहा कि गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना पर दोनों देशों के नेताओं की बड़ी उम्मीद और दोनों देशों की जनता की समान आकांक्षा बंधी है। हमें सहयोग व साझी जीत पर कायम रहकर मैत्रीपूर्ण परियोजना का निर्माण करना चाहिए।

तुर्कमेनिस्तान के नेताओं से मुलाकात में तिंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-तुर्कमेनिस्तान सम्बंध का तेज व स्थिर विकास बना रहा है। उन्होंने बल दिया कि प्राकृतिक गैस सहयोग द्विपक्षीय सम्बंध की नींव है, जिसने दोनों देशों की जनता के लिए ठोस कल्याण लाया है।

गुरबंगुली बर्दिमुखमेदोव ने कहा कि तुर्कमेनिस्तान चीन के साथ राजनीतिक विश्वास निरंतर बढ़ाकर गैल्किनिश गैस क्षेत्र के चौथे चरण की परियोजना का बखूबी अंजाम देने और नए सहयोग विस्तृत करने को तैयार है।

सरदार बर्दिमुहामेदोव ने कहा कि तुर्कमेकिस्तान दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी को बड़ा महत्व देता है और चीन के साथ प्राकृतिक गैस को प्राथमिक दिशा दे कर विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2026 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story