मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी बड़ी मदद लाभार्थी

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना से घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिलेगी बड़ी मदद लाभार्थी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य की महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया। योजना के लागू होते ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सहायता राशि एकमुश्त ट्रांसफर कर दी गई। योजना का लाभ मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

संगरूर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य की महिलाओं के लिए बहुप्रतीक्षित 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' का शुभारंभ किया। योजना के लागू होते ही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की सहायता राशि एकमुश्त ट्रांसफर कर दी गई। योजना का लाभ मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

लाभार्थी गगनदीप कौर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से काफी सहायता मिलेगी। इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जा सकेगा, जिससे परिवार का आर्थिक बोझ कम होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनहित की योजनाएं लागू कर रही है और उनका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का हम लोग आभार व्यक्त करते हैं।

लाभार्थी जसवीर कौर ने आईएएनएस से बात करते हए योजना को महिलाओं के लिए राहत भरा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की परेशानियों को समझते हुए आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है, जिससे परिवारों को काफी मदद मिलेगी। उनके अनुसार, पिछली सरकारों ने आम लोगों की जरूरतों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया, जबकि वर्तमान सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है।

लाभार्थी रमनदीप ने कहा कि तीन महीने की राशि एक साथ मिलने से उन्हें 3,000 रुपए प्राप्त हुए हैं, जो घर के खर्चों को पूरा करने में सहायक साबित होंगे। यदि यह योजना पहले लागू हो जाती तो महिलाओं को और अधिक लाभ मिलता। इसके बावजूद उन्होंने योजना शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी।

बता दें कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह 1,000 से 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। यह आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले महिलाओं से किए गए प्रमुख चुनावी वादों में शामिल था।

राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके परिवारों को वित्तीय सहयोग प्रदान करना है। सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे घरेलू जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story