सीएमजी ने विज्ञान और तकनीकी नवाचार पर कार्यक्रम आयोजित किया
बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), शिक्षा मंत्रालय और नानचिंग शहर की नगरपालिका ने 19 सितंबर को चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार पर केंद्रित बड़े एकीकृत मीडिया कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसका शीर्षक है "युवा विज्ञान-तकनीक नवाचार प्लस" "युवा नवाचार कार्निवल"। इसमें शिक्षाविद, विशेषज्ञ, उद्योग के प्रतिनिधि, निवेश संस्थान, युवाओं के नेतृत्व वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार उद्यम और युवा प्रतिभागी के प्रतिनिधियों समेत 100 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया।
सीएमजी के उप महानिदेशक छी चूछुएन ने कहा कि सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट में कहा कि इस सिद्धांत को बनाए रखना होगा कि विज्ञान और तकनीक मुख्य उत्पादक शक्ति है, प्रतिभा मुख्य संसाधन है और नवाचार मुख्य प्रेरक शक्ति है।
नानचिंग में "युवा विज्ञान-तकनीक नवाचार प्लस" कार्यक्रम के आयोजन के जरिए सीएमजी राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी नवाचार में युवा प्रतिभाओं और धैर्यवान पूंजी के बीच दो-तरफा बातचीत के लिए व्यापक मंच बनाएगा। ताकि युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार हो सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Sept 2026 6:21 PM IST












