सीपीसी लगातार हो रही मजबूत

सीपीसी लगातार हो रही मजबूत
इस साल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है। किसी देश पर शासन करने के लिए पहले पार्टी पर शासन करना जरूरी है। जब पार्टी आगे बढ़ेगी, तभी देश मजबूत होगा।

बीजिंग, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ है। किसी देश पर शासन करने के लिए पहले पार्टी पर शासन करना जरूरी है। जब पार्टी आगे बढ़ेगी, तभी देश मजबूत होगा।

शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के नेतृत्व में नए युग में पार्टी के निर्माण में नई प्रगति हासिल हुई। 15वीं पंचवर्षीय योजना के पहले साल में 1 जुलाई को सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में आयोजित हुआ।

महासचिव शी चिनफिंग ने '1 जुलाई पदक' पाने वालों को पदक प्रदान किया। इसके साथ उत्कृष्ट पार्टी सदस्यों, उत्कृष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्कृष्ट पार्टी संगठनों को भी पुरस्कार दिया गया। पीढ़ी दर पीढ़ी पार्टी सदस्य जनता से जुड़े रहते हैं, जनता पर भरोसा करते हैं और जनता की सेवा करते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से वफादारी और समर्पण की व्याख्या की।

105 सालों के निरंतर प्रयास के बाद सीपीसी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो चुकी है और जमीनी स्तर के पार्टी संगठनों की संख्या 54 लाख से ज्यादा है। सीपीसी दुनिया में सबसे बड़ी सत्तारुढ़ पार्टी बन गई है और चीनी लोगों व चीनी राष्ट्र की सबसे विश्वसनीय रीढ़ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story