वुहान में सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन

वुहान में सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन
चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन के निर्देशन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और हूपेई प्रांत के वुहान शहर की स्थानीय सरकार ने 5 अगस्त को सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन किया।

बीजिंग, 6 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन के निर्देशन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और हूपेई प्रांत के वुहान शहर की स्थानीय सरकार ने 5 अगस्त को सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन किया।

इस मौके पर सीएमजी के उप महानिदेशक यू च्वुनशंग ने कहा कि फिल्म उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने और मजबूत सांस्कृतिक देश के निर्माण में सहायता करने के लिए सीएमजी ने फिल्म संस्कृति कार्निवल आदि कार्यक्रम लॉन्च किए। आशा है कि वुहान के साथ फिल्म संस्कृति कार्निवल के आयोजन के जरिए फिल्म उद्योग, पर्यटन और अर्थव्यवस्था का विकास बढ़ाया जाएगा।

वहीं, वुहान शहर के पार्टी सचिव शंग युएछुन ने कहा कि वुहान में फिल्म बाजार विशाल है। पिछले साल दर्शकों ने 2 करोड़ 45 लाख 30 हजार बार सिनेमाघर जाकर फिल्म देखीं। बॉक्स ऑफिस की कमाई 97 करोड़ युआन से अधिक थी, जो देश में आठवें स्थान पर था। वुहान फिल्म संस्कृति कार्निवल के मौके पर फिल्म प्लस खपत को बढ़ाएगा, ताकि फिल्म उद्योग का विकास बढ़ सके।

फिल्म संस्कृति कार्निवल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। संबंधित अधिकारियों और मीडिया, फिल्म व उद्यमों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story