सीएससी भर्ती अलर्ट 6 राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर वैकेंसी, 8 अगस्त तक करें आवेदन

सीएससी भर्ती अलर्ट 6 राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर वैकेंसी, 8 अगस्त तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न 6 राज्यों के आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए राज्यवार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न 6 राज्यों के आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कई पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए राज्यवार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

सीएससी की ओर से जारी रिक्तियों में सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर में 1-1 पद; असम में 3 व गुजरात में 5 पद शामिल हैं। वहीं, जिलावार जारी वैकेंसी में जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 1, असम के बोंगाईगांव, बारपेटा और चिरंग जिले में 1-1, अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में 1, नगालैंड के दीमापुर जिला में 1 और गुजरात के अमरेली, जामनगर, गिर सोमनाथ, वलसाड और जूनागढ़ जिले में 1-1 पद शामिल है।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरके के इच्छुक उम्मीदवार सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष की आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। वहीं, आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए संबंधित राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार प्रतिमाह होगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2026 8:36 PM IST

Tags

Next Story