दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बोलीं- ज्यादातर नेताओं में सभ्यता नहीं

दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों पर भड़कीं कुनिका सदानंद, बोलीं- ज्यादातर नेताओं में सभ्यता नहीं
अभिनेत्री कुनिका सदानंद गुरुवार को मुंबई में आयोजित पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कुनिका सदानंद गुरुवार को मुंबई में आयोजित पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने दलेर मेहंदी और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पंजाब फिल्म इंडस्ट्री बहुत महत्वपूर्ण उद्योग है। इस इंडस्ट्री में बेहतरीन कहानियों और दिलचस्प विषयों के आधार पर फिल्में बनाई जाती हैं। मैं पहली बार पीटीसी अवार्ड्स में शामिल हुई हूं और शायद मुंबई में यह पहली बार आयोजित भी हुई है और इसमें शामिल होकर मैं बहुत खुश हूं।

अभिनेत्री ने कहा कि पंजाब इंडस्ट्री के फिल्मों का बजट भी बड़ा हो रहा है। वे कनाडा, लंदन सहित विश्व के अलग-अलग हिस्सों में अपनी फिल्मों की शूटिंग करते है। मैं उन्हें भविष्य के लिए बहुत शुभकामनाएं देती हूं।

हाल ही में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ जो व्यवहार किया गया और कॉन्सर्ट में उनको जो कहा गया है कि वो शराब पीकर सिंगिंग कर रहे थे, इस पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से कहती हूं कि ज्यादातर पॉलिटिशियन लोगों के पास सभ्यता नहीं है।

उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट के दौरान दलेर मेहंदी के साथ इतने अभद्र तरीके से बात की गई। उनका जो करियर है, उनकी जो पहचान है, उनकी जो आवाज है, वह इन पॉलिटिशियन के पास उनकी नाखून के बराबर भी नहीं है और इस तरह से उन्होंने बर्ताव किया। हो सकता है कि उनकी तबीयत खराब थी, उम्र हो गई है, लेकिन किसी को बेइज्जत करने का कोई अधिकार नहीं है।

अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कहा कि हमने सुना है कि दलेर मेहंदी बिल्कुल शराब नहीं पीते हैं। ऐसे में उनके ऊपर जो लांछन लगाया गया है कि वह शराब पीकर आए थे और उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। यह किसी भी प्रकार से एक कलाकार के साथ सही बर्ताव करने का तरीका नहीं है।

उन पर यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने 35 लाख रुपए लिए, लेकिन फिर भी सही से गाना नहीं गा रहे थे। इस पर कुनिका सदानंद ने कहा कि पैसे देकर आपने किसी को खरीदा नहीं। आपने पैसे दिए हैं, लेकिन आप बदतमीजी नहीं कर सकते।

अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होने वाला था, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसको कैंसिल कर दिया गया। इस पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में सुरक्षा के नजरिए से दिक्कतें हैं। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी पर गोली चलाई जाती है। उनकी हत्या करने की कोशिश की जाती है। अगर सरकार की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर कॉन्सर्ट को रद्द किया है तो यह उनकी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विफलता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Oct 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story