पहला वनडे कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जड़ा अर्धशतक, आयरलैंड ने नामीबिया को 55 रन से हराया
विंडहोक, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। आयरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को हाई परफॉरमेंस ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 55 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के अगले मुकाबले 24 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाए। एंड्रयू बालबर्नी ने कप्तान पॉल स्टर्लिंग के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। बालबर्नी 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद स्टर्लिंग ने केड कारमाइकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जुटाए।
स्टर्लिंग 71 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केड कारमाइकल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हैरी टेक्टर के साथ 54 रन और लॉरेन टकर के साथ 27 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
हैरी टेक्टर 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कारमाइकल ने 45 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, लॉरेन टकर ने 28 रन का योदगान दिया। विपक्षी खेमे से जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने 36 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि जेजे स्मिट ने 2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में नामीबियाई टीम 37.5 ओवरों में 174 रन पर सिमट गई। माइकल वैन लिंगेन ने लॉरेन स्टीनकैम्प के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन जुटाए। लिंगेन 23 रन बनाकर आउट हुए। 55 के स्कोर तक स्टीनकैम्प (26) भी पवेलियन लौट गए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।
इस पारी में कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 22 रन बनाए, जबकि रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 43 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 50 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मेजबान खेमे से गैविन होए ने महज 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जॉर्ज डॉकरेल और जय मूंदड़ा को 2-2 विकेट हाथ लगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Oct 2026 10:01 PM IST











