डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए गुंडागर्दी अधीर रंजन चौधरी

डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए गुंडागर्दी अधीर रंजन चौधरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतीक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ टीएमसी चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश में है तो वहीं, भाजपा सत्ता में आने के हर संभव कोशिश कर रही है। इसी चुनावी माहौल के बीच सियासी बयानबाजियां भी तेज हो गई है।

मुर्शिदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतीक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ टीएमसी चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश में है तो वहीं, भाजपा सत्ता में आने के हर संभव कोशिश कर रही है। इसी चुनावी माहौल के बीच सियासी बयानबाजियां भी तेज हो गई है।

बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल चुनाव के दौरान आम लोगों को डराने-धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

अधीर रंजन चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी की यह पहचान बन गई है और पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से समर्थन जुटाने के बजाय भय का माहौल बनाने की रणनीति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों को डराने, धमकाने और लूटपाट जैसे तरीकों का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कमजोर होती स्थिति का अंदेशा हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब राजनीतिक स्थिति कमजोर होती है, तब ऐसे तरीके अपनाए जाते हैं। उन्होंन आरोप लगाया कि टीएमसी अब चुनाव में अपनी स्थिति सुधारने के लिए गुंडागर्दी का रास्ता अपना रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका है और स्थानीय पुलिस की मदद से यह सब किया जा रहा है।

अधीर रंजन चौधरी ने आगे दावा किया कि मुर्शिदाबाद और बहरामपुर के लोग इस तरह की गतिविधियों से भयभीत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता ने इन परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का मन बना लिया है।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 15 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में, 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर, मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 6:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story