मनोरंजन: माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका व रणवीर, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी गुड न्‍यूज

माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका व रणवीर, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी गुड न्‍यूज
बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले है। उन्‍होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। वह सितंबर में अपने पहलेे बच्‍चे का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 29 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द ही माता-पिता बनने वाले है। उन्‍होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। वह सितंबर में अपने पहलेे बच्‍चे का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं।

रणवीर और दीपिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर यह गुड न्‍यूूज शेयर की। उन्होंने एक कार्ड शेयर किया,जिस पर बच्चों के कपड़े, शूज और बैलून दिखाई दे रहेे हैं। पोस्ट में सितंबर 2024 भी लिखा है। जोड़े ने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी भी पोस्ट की है।

यह खबर सामने आने के बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। एक्‍ट्रेस कृति सेनन ने दीपिका के पोस्ट पर कमेंट किया,'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।'

रणवीर और दीपिका ने नवबंर 2018 पूरे रीति-रिवाज के साथ इटली में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल ने यह गुड न्‍यूूज दी है।

रणवीर और दीपिका ने एक साथ 'गोलियों की रास-लीला: राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 March 2024 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story