डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू

डिफेंस सेक्टर में नई भर्ती, रिसर्च एसोसिएट व जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर आवेदन शुरू
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाएरोनॉमिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीएल), बेंगलुरु ने रिसर्च एसोसिएट (आरए) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाएरोनॉमिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीएल), बेंगलुरु ने रिसर्च एसोसिएट (आरए) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एडीएल ने जिन 8 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें रिसर्च एसोसिएट (आरए) में एयरो/मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एयरो/इलेक्ट्रॉनिक्स/मटेरियल इंजीनियरिंग का 1-1 पद, जूनियर रिसर्च फेलो में एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के 3 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का 1-1 पद शामिल है।

संबंधित पद के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग विषयों में पीएचडी या एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 28 से 35 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन संबंधित पद के अनुसार 7 से 9 अप्रैल तक एडीई, डीआरडीओ, रमन गेट, सुरंजनदास रोड, न्यू थिप्पासंद्रा पोस्ट, बेंगलुरु - 560075 पते पर किया जाएगा।चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 37,000 से 67,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अटैच करें। इसके बाद दिए गए ऑफिशियल मेल पर फॉर्म को सिंगल पीडीएफ फाइल में भेज दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2026 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story