दिल्ली जहर खाकर गई कारोबारी की जान, परिवार हैरान, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली जहर खाकर गई कारोबारी की जान, परिवार हैरान, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके में बीती देर रात रानी बाग पुलिस कर्मियों को नाइट पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे 34-35 वर्षीय एक व्यक्ति कार के पास नशे जैसी स्थिति में मिला, जिसके बाद पुलिस उसे पहले थाने ले आई और जैसे ही चंद मिनटों बाद उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझकर तुरंत ही देरी न करते हुए उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके में बीती देर रात रानी बाग पुलिस कर्मियों को नाइट पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे 34-35 वर्षीय एक व्यक्ति कार के पास नशे जैसी स्थिति में मिला, जिसके बाद पुलिस उसे पहले थाने ले आई और जैसे ही चंद मिनटों बाद उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझकर तुरंत ही देरी न करते हुए उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में रानी बाग थाने के पेट्रोलिंग स्टाफ को एपीजे स्कूल के सामने वाली सड़क किनारे एक कार के पास एक व्यक्ति नशे जैसी हालत में मिला, जिसे यह सोचकर कि उसके साथ किसी तरह की कोई लूटपाट या अन्य वारदात ना हो जाए पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए और थाने ले जाने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को जो बात बताई उसे सभी के होश उड़ गए। व्यक्ति ने बताया कि वह काफी परेशान है और उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए रानी बाग थाना पुलिस ने ही तुरंत व्यक्ति को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उसके परिवार के लोगों से काफी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसके परिवार के किसी भी व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक व्यक्ति ने अपने घर के पते पर ऑनलाइन कोई जहरीला पदार्थ (सल्फास) मंगाया था।

मृतक की पहचान बृजकेश मिश्रा, 35 साल निवासी रोहिणी के रूप में हुई है, जो ऑनलाइन काम किया करते थे। मृतक के परिवार में माता-पिता, छोटा भाई, पत्नी, और दो छोटे बच्चे भी हैं। हालांकि, परिवार ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। अब उन्हें खुद भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार बृजकेश ने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया है।

जानकारी के अनुसार बृजकेश कल घर से गुरुग्राम के लिए निकले थे और वहां से घर वापस आ रहे थे। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि मृतक ने आखिर ऐसा क्यों किया। इसी वजह से पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है, बेशक रानी बाग थाना पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए मृतक के बताने के तुरंत बाद ही उसे अस्पताल में एडमिट कराया लेकिन बदकिस्मती से उसकी जान नहीं बच सकी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 10:13 PM IST

Tags

Next Story