दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, रियल11 फैंटेसी स्पोर्ट्स पर 4.34 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, रियल11 फैंटेसी स्पोर्ट्स पर 4.34 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रियल11 फैंटेसी स्पोर्ट्स एलएलपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की है। यह पूरा मामला ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के नाम पर कथित साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है।

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रियल11 फैंटेसी स्पोर्ट्स एलएलपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की है। यह पूरा मामला ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म के नाम पर कथित साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा वकील अजय कुमार कसाना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने 4.34 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का आरोप लगाया। इसी के साथ रियल11 ऐप पर करीब 1.39 करोड़ रुपए जमा करने का दावा किया है।

शिकायतकर्ता के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान रियल11 ऐप पर रकम जमा करने की बात कही गई है। पीड़ित ने ऐप पर करीब 1.31 करोड़ रुपए की जीत दिखाने का आरोप लगाया है। वादी के मुताबिक, ऐप से पूरी रकम निकालने की अनुमति नहीं दी गई।

पीड़ित द्वारा ऐप से करीब 26 लाख रुपए निकालने की अनुमति मिलने का दावा किया गया है। इसके बाद अकाउंट का एक्सेस बंद होने का आरोप है। इसी के साथ गेमिंग अकाउंट के डेटा में कथित हेरफेर का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने डैशबोर्ड में बदलाव कर ट्रांजेक्शन और जीत की जानकारी तक पहुंच रोकने का दावा किया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से दर्ज एफआईआर में ललित यादव और अमित यादव के नाम का जिक्र है। शिकायत में इनके नाम रियल11 प्लेटफॉर्म से जुड़े बताए गए, जबकि अन्य आरोपियों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने के साथ पेटीएम और एचडीएफसी बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।

दर्ज एफआईआर में मार्च और जुलाई 2025 के दौरान हुए कई डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन का जिक्र है। इस मामले को लेकर एनसीआरपी और गाजियाबाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज है। शिकायतकर्ता ने इससे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की थी।

वहीं, 15 सितंबर को कोर्ट के आदेश के बाद 18 सितंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब लेन-देन, ऐप डेटा और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने में जुटी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Sept 2026 6:47 PM IST

Tags

Next Story