देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी जगदंबिका पाल

देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी जगदंबिका पाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद एसआईआर के मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहे हैं और देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो दिनों से चल रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसद एसआईआर के मुद्दे पर लगातार हंगामा कर रहे हैं और देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं।

जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस तरह से वे हर दिन एसआईआर के नाम पर हंगामा कर रहे हैं, वे आकाशवाणी में घुस गए, जो एक प्रतिबंधित क्षेत्र है। यह विरोध प्रदर्शन करने की जगह नहीं है। उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि समय-समय पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण होता रहा है। जब मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाता है तो मृत लोगों के नाम हटाए जाते हैं और पात्र लोगों के नाम जोड़े जाते हैं। कांग्रेस की सरकारों में भी 12 बार एसआईआर हुए थे। जब रिविजन होता है तो जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम हटाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए हिंसा, अराजकता फैलाने के लिए जमीन पर उतर रहे हैं। देश में कोई मुद्दा नहीं है, जनता का मुद्दा नहीं है। वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। वे भाजपा से मुकाबला करने के बजाय कॉकरोच जनता पार्टी से मुकाबला कर रहे हैं।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आने वाले समय में इन 25 वर्षों का मूल्यांकन किया जाएगा तो इसे एक स्वर्णिम काल के रूप में देखा जाएगा। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर शासन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। आने वाले दिनों में जब भी इन 25 सालों का मूल्यांकन किया जाएगा तो यह एक स्वर्णिम काल माना जाएगा।

भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले 13 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में जनता, गरीबों और देश की सेवा करते हुए मोदी ने सेवा के 25 साल पूरे कर लिए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से बधाई देता हूं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं। आज उन्होंने देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए 2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का संकल्प भी लिया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 10:59 PM IST

Tags

Next Story