डीजीएलएल जॉब अलर्ट टेक्नीशियन समेत कई पद पर भर्ती, 14 अप्रैल तक करें आवेदन

डीजीएलएल जॉब अलर्ट टेक्नीशियन समेत कई पद पर भर्ती, 14 अप्रैल तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स (डीजीएलएल), गोवा ने तकनीशियन सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पणजी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स (डीजीएलएल), गोवा ने तकनीशियन सहित कुल 3 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

लाइटहाउस और लाइटशिप निदेशालय (डीजीएलएल) की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

डीजीएलएल ने जिन 3 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें तकनीशियन (डीजल) का 1 और नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III के 2 पद शामिल हैं।

टेक्नीशियन (डीजल) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक पास सर्टिफिकेट के साथ अप्रेंटिसशिप और अनुभव होना जरूरी है। वहीं, नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III पद के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ-साथ कैंडिडेट्स के पास अनुभव होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

तकनीशियन (डीजल) पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं, नेविगेशनल असिस्टेंट ग्रेड-III पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 14 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आपक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी पद अनुसार 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीएलएल गोवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'लाइटहाउस और लाइटशिप निदेशालय, दीप भवन, जीएमसी स्टेडियम के पास, बंबोलिम, इसवाड़ी, उत्तरी गोवा, गोवा - 403202' पते पर पोस्ट कर दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story