रीवा चोरी के दौरान पकड़े जाने पर महिला की निर्मम हत्या, कटे जूते से आरोपी तक पहुंची पुलिस

रीवा चोरी के दौरान पकड़े जाने पर महिला की निर्मम हत्या, कटे जूते से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोही पुल के पास से एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके कटे जूते की वजह से धर दबोचा है।

भोपाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोही पुल के पास से एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके कटे जूते की वजह से धर दबोचा है।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 30 मार्च को थाना बिछिया क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास गांव में एक महिला की सिर कटी लाश खेत में पड़ी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान शुरू की, जिससे आसपास के लोगों से पूछताछ पर शव की पहचान लीलावती पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में महिला का सिर बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को महिला के घर में अत्यधिक मात्रा में खून फैला हुआ मिला, जिस पर प्रतीत हुआ कि आरोपी के द्वारा किसी धारदार हथियार से महिला की गला काटकर उसकी निर्मम हत्या की गई है।

पुलिस ने थाना बिछिया जिला रीवा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ, जिसकी पहचान मृतिका के पड़ोस में रहने वाले राजा केवट के रूप में हुई।

पुलिस ने तत्काल राजा केवट को कस्टडी में लेकर घटना के संबंध में बारीकी एवं तकनीकी रूप से पूछताछ की, जिसके बाद राजा ने स्वीकार किया कि वह लीलावती पटेल के घर में चोरी की नीयत से घुसा था।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब वह चोरी कर रहा था, तभी महिला लीलावती पटेल जग गई। लोगों के बीच चोरी की बात फैल न जाए, इसके डर से राजा केवट ने लीलावती पटेल की हत्या कर दी। वहीं, शव की पहचान ना हो पाए, इसलिए आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और घर से दूर अलग-अलग खेतों में फेंक दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कटे जूते के निशान की वजह से धर दबोचा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story