डीएलआरएस असम भर्ती 552 लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट पदों पर आवेदन, 30 अप्रैल आखिरी तारीख

डीएलआरएस असम भर्ती 552 लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट पदों पर आवेदन, 30 अप्रैल आखिरी तारीख
असम में डायरेक्टरेट ऑफ लैंड एंड सर्वे (डीएलआरएस) ने बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 30 अप्रैल तक अप्‍लाई कर सकेंगे।

दिसपुर, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। असम में डायरेक्टरेट ऑफ लैंड एंड सर्वे (डीएलआरएस) ने बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्‍छुक उम्‍मीदवार 30 अप्रैल तक अप्‍लाई कर सकेंगे।

सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। डीएलआरएस ने लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट (एलआरए) के कुल 552 पदों पर बंपर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय (डीएलआरएस), असम की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार लैंड रिकॉर्ड्स असिस्टेंट के पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे से पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड से एचएसएलसी या समकक्ष योग्यता के साथ असम सर्वेक्षण एवं निपटान प्रशिक्षण केंद्र, दखिंगांव से 6 महीने का आरसीसीसी प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

डीएलआरएस की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 14,000 से 70,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एसईबीए) पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story