डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'महान अभियान' लॉन्च हुई
बीजिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग की अनुमति पर केंद्रीय सैन्य आयोग के राजनीतिक कार्य विभाग, सीपीसी की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास व साहित्य संस्थान, राष्ट्रीय रेडियो व टेलीविजन प्रशासन और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा सह-निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'महान अभियान' का प्रसारण 15 अक्टूबर को सीएमजी के सामान्य चैनल पर होने लगा।
बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'महान अभियान' के कुल सात एपिसोड हैं। फिल्म का विषय लांग मार्च की महान भावना को आगे बढ़ाना और नए युग में लांग मार्च के रास्ते पर सफलतापूर्वक चलना है। इसमें सीपीसी के नेतृत्व में लाल सेना के महान लांग मार्च के शानदार इतिहास का सिंहावलोकन किया गया और दुनिया को चौंका देने वाले लांग मार्च के महान महत्व दिखाया गया।
इससे नए युग में और नई यात्रा पर चीनी लोगों द्वारा एकजुट होकर मजबूत देश और मजबूत सेना बनाने का कार्य बढ़ाने का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
चीनी मजदूरों और किसानों की लाल सेना के लांच मार्च की जीत की 90वीं वर्षगांठ मनाने के अवसर पर यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म पूरी पार्टी, पूरी सेना और देश भर के सभी जातीय लोगों को प्रोत्साहित करेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Oct 2026 10:01 PM IST












