डीपीएल 2026 सिर्फ 9 रन देकर झटके 3 विकेट, नवदीन सैनी बोले- हमने योजनाओं पर भरोसा करते हुए उन्हें बखूबी अंजाम दिया

डीपीएल 2026 सिर्फ 9 रन देकर झटके 3 विकेट, नवदीन सैनी बोले- हमने योजनाओं पर भरोसा करते हुए उन्हें बखूबी अंजाम दिया
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 12वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के विरुद्ध 39 रन से शानदार जीत दर्ज की। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 2 ओवरों में महज 9 रन देकर 3 विकेट हासिल करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 12वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के विरुद्ध 39 रन से शानदार जीत दर्ज की। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 2 ओवरों में महज 9 रन देकर 3 विकेट हासिल करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जीत के बाद सैनी ने कहा, "जीत से बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले दो मुकाबलों में हमने एक करीबी मैच जीता था और एक हारा था, इसलिए आज हमारे लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन करना जरूरी था। इस जीत का सबसे बड़ा कारण हमारी प्लानिंग और उसे सही तरह से लागू करना था। हमने अपनी योजनाओं पर भरोसा करते हुए उन्हें बखूबी अंजाम दिया।"

सैनी ने ओपनर यजस शर्मा (29 गेंदों में नाबाद 64 रन) की भी तारीफ की, जिन्होंने एक और मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है। सैनी ने कहा, "यजस बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम सभी घरेलू क्रिकेट और लोकल टूर्नामेंट में उनकी काबिलियत के बारे में जानते हैं। उन्हें इसका पूरा फायदा उठाते और अपना टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है।"

बारिश के कारण मैच को 10-10 ओवरों का कर दिया गया था, ऐसे में सैनी ने बताया कि टीम ने हालात के हिसाब से खुद को कैसे ढाला। उन्होंने कहा, "हमें पता था कि मैच छोटा होने वाला है, इसलिए हमने उसी हिसाब से प्लानिंग की। 10 ओवरों के मैच में विरोधी टीम हमेशा शुरू से ही अटैक करने की कोशिश करती है। हमारा ध्यान अपनी योजनाओं पर टिके रहने और उन्हें अच्छी तरह से लागू करने पर था, और इससे फायदा हुआ।"

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 9.4 ओवरों में 93 रन पर सिमट गई। सीजन की तीसरी जीत के साथ आउटर दिल्ली वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स सातवें स्थान पर खिसक गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Aug 2026 10:23 PM IST

Tags

Next Story