फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
फर्रुखाबाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह मुठभेड़ कादरीगेट थाना क्षेत्र के लकूला गांव के पास हुई, जहां से पुलिस ने लूट के आरोपी दीपक उर्फ बाबा और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, लूट और चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के मामले के आरोपी लकूला गांव के आसपास घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि लूट की घटना के सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही आरोपी से मुठभेड़ हुई और पूरा मामला हल हो गया। मुठभेड़ में दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत जिला लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक स्कूटी भी बरामद किया।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन लंगड़ा अभी भी जारी है और सभी शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। सिर्फ 12 घंटे में लूट की घटना का खुलासा करना और दो आरोपियों को गिरफ्तार करना इस कड़ी में एक बड़ी सफलता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 10:27 AM IST












