फिल्म 'धुरंधर 2' मुसलमानों के खिलाफ नहीं है राजा सिंह

फिल्म धुरंधर 2 मुसलमानों के खिलाफ नहीं है राजा सिंह
एक्टर रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। दर्शकों की ओर से जहां फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है तो वहीं फिल्म को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। कई राजनीतिक दलों के अनुसार, फिल्म मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक एजेंडा के तहत बनाई गई है।

हैदराबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। दर्शकों की ओर से जहां फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है तो वहीं फिल्म को लेकर विवाद भी पैदा हो गया है। कई राजनीतिक दलों के अनुसार, फिल्म मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक एजेंडा के तहत बनाई गई है।

गोशामहल के विधायक राजा सिंह ने कहा कि कांग्रेस या फिर अन्य राजनीतिक दल जो फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं। वह सिर्फ अपनी सच्चाई के उजागर होने से डर गए हैं, जबकि यह फिल्म भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है।

विधायक राजा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह शर्म की बात है कि फिल्म को लेकर राजनीतिक दल बयानबाजी कर रहे हैं। मैंने अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' देखी। यह बहुत ही शानदार मूवी है। मुझे लगता है कि सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में न तो कांग्रेस पार्टी को और न ही भारत के मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।

राजा सिंह ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारा एजेंट पाकिस्तान में जाता है और वहां की सरकार में शामिल होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारा एजेंट आतंकवाद का सूपड़ा साफ करता है, लेकिन कांग्रेस को तो फिल्म से दिक्कत हो रही है। मैं सवाल पूछता हूं कि कांग्रेस या फिर अन्य दल जो फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उन्हें इस फिल्म की सफलता से दर्द क्यों हो रहा है?

विधायक ने आगे कहा कि फिल्म में दिखाया गया कि भारत में नोटबंदी क्यों की गई, क्योंकि पाकिस्तान के साथ मिलकर एक यूपी का माफिया नकली नोटों की खेप को भारत में लाना चाहता था। उस माफिया का पाकिस्तान के अलावा दाउद इब्राहिम से संबंध था। कांग्रेस को दिक्कत इसीलिए हो रही है, क्योंकि उस वक्त पाकिस्तान के अलावा दाउद इब्राहिम के साथ कांग्रेस थी।

राजा सिंह ने कहा कि इस फिल्म के आने के बाद सारी सच्चाई बाहर निकलकर सामने आ गई है, इसीलिए कांग्रेस और एआईएमआईएम को दर्द हो रहा है। इसी वजह से वे बौखला गए हैं, क्योंकि इतने वर्षों तक इनका जो छिपा हुआ चेहरा था, वह उजागर हो गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 March 2026 10:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story