धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग
मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। स्पाई एक्शन थ्रिलर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से धुरंधर का जादू हर भारतीय के सर चढ़कर बोल रहा है।
फिल्म में जियोपॉलिटिकल मुद्दे, गुप्त ऑपरेशन और देशभक्ति के तत्व मजबूती से उठाए गए हैं। ऐसे कई संवेदनशील और आम लोगों की पहुंच से दूर के मुद्दों को फिल्म में दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।
सोमवार को निर्देशक आदित्य धर ने रणवीर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में रणवीर ने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने और कहानी सुनने के अनुभव को बताया। दरअसल, ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें रणवीर कहते हैं कि जब उन्होंने पहली कहानी सुनी थी, तो वे इसे सुनते ही हैरान रह गए थे।
अभिनेता ने कहा, "जब सर ने मुझे ये कहानी सुनाई, मैं तो हक्का-बक्का रह गया था। मैंने सर से पूछा भी कि क्या ऐसा सच में होता है? सर ने कहा, हां बेटा, ऐसा भी होता है।"
रणवीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक ऐसी दुर्लभ गुणवत्ता वाली फिल्म है, लेकिन बिना किसी दिखावे के। इसकी हर एक चीज बिल्कुल सही और विश्वसनीय तरीके से पेश की गई है, जो व्यावसायिक तौर पर सिनेमा में खास संतुलन बनाए रखता है। ऐसी सफलता को पाना बहुत मुश्किल होता है, जहां कहानी गहरी हो लेकिन मनोरंजन भी टॉप हो। मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं।"
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में भले ही रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की हो लेकिन इसके हर एक किरदार की अपनी खासियत रही है। फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर 'धुरंधर' का किरदार निभाता है।
बताया जाता है कि दानिश को दाउद इब्राहिम के किरदार में ढलने के लिए रोज 8-9 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़ता था। वहीं, आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित था। अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनीतिज्ञ रहमान बलूच की भूमिका निभाई थी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 March 2026 1:52 PM IST












