गैलप सर्वेक्षण में चीन का वैश्विक नेतृत्व अमेरिका से आगे
बीजिंग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सर्वेक्षण कंपनी गैलप द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों के उत्तरदाताओं में से 36 प्रतिशत लोगों ने चीन के वैश्विक नेतृत्व को स्वीकार किया, जबकि अमेरिका के नेतृत्व की स्वीकार्यता 31 प्रतिशत रही। यह पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच पांच अंकों का सबसे बड़ा अंतर है।
यह सर्वेक्षण गैलप ने वर्ष 2025 में 130 से अधिक देशों में किया, जिसमें चीन, अमेरिका, जर्मनी और रूस के वैश्विक नेतृत्व की तुलना की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष 44 देशों में अमेरिका की स्वीकार्यता में 10 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि केवल 7 देशों में इसी स्तर की वृद्धि देखी गई। नाटो सहयोगी देशों में यह गिरावट विशेष रूप से तेज रही।
जर्मनी, पुर्तगाल, कनाडा, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों में अमेरिका के प्रति समर्थन में उल्लेखनीय कमी आई। इसके विपरीत, 23 देशों में चीन के नेतृत्व के प्रति संतुष्टि 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर चीन की स्वीकार्यता अब अमेरिका से आगे निकल गई है। निष्कर्ष के तौर पर यह संकेत दिया गया है कि पिछले दो दशकों में अमेरिकी नेतृत्व की घटती स्वीकार्यता दुनिया के अधिक “बहुध्रुवीय” व्यवस्था की ओर बढ़ने को दर्शाती है। कई देश, विशेष रूप से अमेरिका के सहयोगी, अब स्पष्ट पक्ष लेने के बजाय प्रमुख शक्तियों के बीच संतुलन बनाए रखने की नीति अपना सकते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 April 2026 7:11 PM IST












