गंगा कटाव से सकरीगली-महाराजपुर ट्रैक बाधित, बहाली में लग सकता है समय डीआरएम

गंगा कटाव से सकरीगली-महाराजपुर ट्रैक बाधित, बहाली में लग सकता है समय  डीआरएम
पूर्वी रेलवे के मालदा रेलवे डिवीजन में आने वाले सकरीगली-महाराजपुर रेलवे ट्रैक पर गंगा नदी से हो रहे कटाव के कारण रुकावट आ गई है, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है, हालांकि इसके लिए कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी रेलवे के मालदा रेलवे डिवीजन में आने वाले सकरीगली-महाराजपुर रेलवे ट्रैक पर गंगा नदी से हो रहे कटाव के कारण रुकावट आ गई है, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है, हालांकि इसके लिए कटावरोधी कार्य किए जा रहे हैं।

सकरीगली-महाराजपुर रेलवे ट्रैक की स्थिति और कटाव रोधी कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) मनीष गुप्ता ने वहां का दौरा किया। उन्होंने स्थान का निरीक्षण करने के साथ कहा कि रेलवे कटाव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें हावड़ा जोन के साथ-साथ डिवीजन के भी सभी वरीय पदाधिकारी लगे हुए हैं, लेकिन कटाव की स्थिति गंभीर है इसलिए इसमें ज्यादा समय लग रहा है। डीआरएम ने कहा कि रेलवे इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद हम अभी यह नहीं बता सकते कि कब तक यह काम पूरा हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि तब तक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों की रूट को डायवर्ट किया है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके लिए रेलवे ने साहिबगंज से भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेन और तीनपहाड़ से हावड़ा के लिए भी स्पेशल ट्रैन शुरू किया है।

इसके साथ ही हम और समीक्षा कर रहे हैं ताकि यात्रियों के हक में जो जरूरत होगी, वह कदम उठाया जाएगा। फिलहाल हमें कार्य करने में सभी का सहयोग मिल रहा है। जिला प्रशासन, केंद्रीय जल आयोग और मीडिया का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल जो गंगा बह रही है, उसकी रेलवे ट्रैक से दूरी 8-9 मीटर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 11:38 PM IST

Tags

Next Story