जर्मन राष्ट्रीय इंजीनियरिंग विज्ञान अकादमी के सदस्य ओटथीन हर्जोग के साथ विशेष इंटरव्यू
बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के सदस्य और चीनी एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के विदेशी सदस्य ओटथीन हर्जोग को चीन लोक गणराज्य का 2025 अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार प्रदान किया गया।
चाइना मीडिया ग्रुप के 'हाई-एंड इंटरव्यू' कार्यक्रम के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन की एक बहुत ही खूबसूरत याद है।"
उनका मानना है कि चीन ने बड़ी संख्या में शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतिभाओं को एकत्रित किया है, जिससे चीन के शहरी नियोजन कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में बदलाव आएगा। चीन के आधुनिकीकरण के मार्ग को देखने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि चीन के पास रणनीतिक कार्यान्वयन की एक स्पष्ट श्रृंखला है, जो मुझे लगता है कि चीन को खास बनाती है।
गौरतलब है कि 8 जुलाई, 2026 को चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में चीन का राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार सम्मेलन आयोजित किया गया।
जर्मन वैज्ञानिक हर्जोग ने 2025 का चीन अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार जीता, जो चीन द्वारा विदेशी वैज्ञानिकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च वैज्ञानिक सम्मान है।
हर्जोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जर्मन विशेषज्ञ हैं। 2014 में, वे निमंत्रण पर चीन में आए, तब से उन्होंने चीन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और शहरी नियोजन के अंतःविषयक क्षेत्र के नवोन्मेषी विकास के लिए खुद को समर्पित कर दिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   25 July 2026 9:25 PM IST












