गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के गिरिडीह से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बीएन झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पाचम्बा थाना लखारी क्षेत्र स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव उतराता देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बीएन झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पाचम्बा थाना लखारी क्षेत्र स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव उतराता देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। डॉ. झा शहर के जाने-माने चिकित्सकों में शामिल रहे हैं, इसलिए उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

फिलहाल, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

वहीं, पूर्व डीएस की संदिग्ध हालात में मौत मामले में जिला के सीएस बच्चा प्रसाद ने दुख जताते हुए कहा कि इनकी मौत चिकित्सा जगत के लिए काफी दुखद है। पुलिस को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि डॉ बीएन झा एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे। हालांकि, बीते कुछ वर्षों से वह मानसिक रूप से परेशान और थोड़े बीमार भी रह रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि उनकी हत्या हुई है। उनकी मौत दुर्घटना से हुई लगती है। कुएं के आसपास घूमने के दौरान वह कुएं में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 7:25 PM IST

Tags

Next Story