दतिया उपचुनाव कांग्रेस को सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने किया जीत का दावा

दतिया उपचुनाव कांग्रेस को सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने किया जीत का दावा
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए प्रचार करेगी।

दतिया, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए प्रचार करेगी।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि वे 25,000 वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

घनश्याम सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी जंग शुरू हो गया है और इसमें इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव मेरे नामांकन में मौजूद रहे।

मनोज यादव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर इंडिया गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी कांग्रेस उम्‍मीदवार घनश्‍याम सिंह के समर्थन में आई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। सभी ने एक बात दोहराई कि यहां पर जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए सभी का साथ चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्‍या कर रही है। जनता का दोबारा आशीर्वाद मिलेगा और इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित है। सभी पार्टियों को प्रत्‍याशी उतारने का अधिकार है। उन्‍होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी का समर्थन इंडिया गठबंधन को है। भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, उसे हार का सामना करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा जनता समझ चुकी है।

कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष (विचारधारा विभाग) भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और हम चुनाव जीत रहे हैं। दूसरी बात यह है कि आज पूरे देश में किसान परेशान हैं, मध्य प्रदेश के छात्र परेशान हैं और मंदिरों में चोरी हो रही है। दूसरे मंदिरों में भी चोरी हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 July 2026 7:46 PM IST

Tags

Next Story