सरकारी जॉब अलर्ट गोवा पीएससी में प्रोफेसर सहित 60 पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक करें आवेदन
पणजी, 17 मार्च (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 60 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
गोवा पीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
गोवा पीएससी ने जिन 60 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मलेरिया ऑफिसर (कीटविज्ञानी, गैर चिकित्सा), कॉलेज डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और कॉलेज लाइब्रेरियन के 1-1, स्टेट टैक्स ऑफिसर के 22, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट के 2, प्रोफेसर के 5, एसोसिएट प्रोफेसर के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर के 21, और असिस्टेंट फार्म मैनेजर के 2 पद शामिल हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी पद के अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर 06 से 14 के बीच होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गोवा पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 March 2026 10:16 PM IST












