सोने और चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 4,900 रुपए तक घटे दाम

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 4,900 रुपए घट गया है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,911 रुपए घटकर 1,37,692 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,40,603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,792 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,26,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके साथ ही, 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,03,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,452 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।
चांदी का दाम 4,860 रुपए कम होकर 1,81,040 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,85,900 रुपए प्रति किलो पर था।
हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 4 दिसंबर, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,37,846 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 4 दिसंबर, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स 2.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,80,830 रुपए प्रति किलो पर थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.41 प्रतिशत घटकर 3,944.27 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 2.13 प्रतिशत घटकर 50.88 डॉलर प्रति औंस पर था।
जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में अक्टूबर में महंगाई उम्मीद से अधिक आना है, जिससे दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। इससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
