गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिहार के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिहार के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल के स्वर्णिम होने की कामना की और कहा कि वे मुख्यमंत्री के मुरीद हो गए।

पटना, 8 मई (आईएएनएस)। यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यकाल के स्वर्णिम होने की कामना की और कहा कि वे मुख्यमंत्री के मुरीद हो गए।

भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार को एक बेहतरीन मुख्यमंत्री मिला है, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को आगे बढाते हुए विकास की नई गाथा लिखने को समर्पित हैं।

रवि किशन ने कहा कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना, भोजपुरी सिनेमा का विकास, कलाकारों को प्रोत्साहन और राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लिया और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

रवि किशन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों तथा तकनीशियनों को बड़ा मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार हिंदी फिल्मों और भोजपुरी सिनेमा की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी योजना पर भी विचार कर रही है। साथ ही भोजपुरी भाषा, साहित्य और इतिहास पर आधारित फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। इसी दिशा में हाल ही में बिहार में जी अवॉर्ड जैसे बड़े कार्यक्रम की शुरुआत हुई है और आने वाले समय में कई बड़े अवॉर्ड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फिल्मों की शूटिंग राज्य में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्षेत्रीय कलाकारों और भोजपुरी भाषा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने को लेकर काफी गंभीर और संवेदनशील हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बिहार में फिल्म और मनोरंजन उद्योग का एक नया दौर शुरू होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 May 2026 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story