ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट मकाओ में आयोजित
बीजिंग, 21 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट 20 सितंबर रात मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित हुआ। संगीत सभा में चीन की मूख्य भूमि, थाईवान, हांगकांग और मकाओ के उत्कृष्ट संगीतकारों और फिल्म निर्माताओं ने भाग लिया, जिन्होंने गीतों और फिल्मों के माध्यम से भावनात्मक बंधन बुनते हुए, चीनी लोगों की साझा सांस्कृतिक स्मृतियों को बयां किया और 'हम एक परिवार हैं' की सच्ची भावनाओं को व्यक्त किया।
'ग्रेटर बे एरिया फिल्म कॉन्सर्ट' जो 2021 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है, थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों, हांगकांग और मकाओ में एक प्रसिद्ध सांस्कृतिक ब्रांड बन गया है। इस वर्ष की संगीत सभा में कलाकारों की सूची, विषयवस्तु और प्रसार के मामले में व्यापक सुधार किए गए हैं।
इस वर्ष के कॉन्सर्ट में 130 से अधिक फिल्म निर्माता और संगीतकार उपस्थित हुए, जो इस आयोजन के इतिहास में कलाकारों की सबसे बड़ी संख्या का रिकॉर्ड है, जिसमें थाईवान के कलाकारों का हिस्सा लगभग 25 प्रतिशत है।
समारोह के मुख्य निदेशक वांग फिंगच्यु ने कहा कि यह कॉन्सर्ट क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में रचा-बसा है और धीरे-धीरे दुनिया भर के चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु बन रहा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधि ग्रेटर बे एरिया में सांस्कृतिक नवाचार और रचनात्मकता को और बढ़ावा देगी, थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों के बीच भावनाओं को एकजुट करेगी, और प्रेम व शांति को संजोने वाले चीनी लोगों की सुंदर भावनाओं को दुनिया तक पहुंचाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 Sept 2026 7:02 PM IST












