गुजरात उमरेठ उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची, सीएम पटेल भी शामिल
गांधीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के आनंद जिले की 111-उमरेठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव के लिए भाजपा ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच पार्टी ने रविवार को उपचुनाव में प्रचार के लिए 40 भाजपा नेताओं की सूची जारी कर दी।
दिवंगत विधायक गोविंदभाई परमार के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर भाजपा ने उनके पुत्र हर्षदभाई गोविंदभाई परमार को उम्मीदवार बनाया है। 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने वाले इस उप-चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुजरात के वरिष्ठ नेताओं की एक लंबी सूची प्रचार में उतरेगी, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य दिग्गज नेता शामिल हैं।
ये नेता क्षेत्र के हर कोने में पहुंचकर हर्षदभाई परमार के समर्थन में जनसभाएं, रैलियां और घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। पार्टी का मानना है कि इन नेताओं की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय मतदाताओं में उत्साह बढ़ेगा और विकास कार्यों पर जोर दिया जा सकेगा।
भाजपा द्वारा जारी सूची में जगदीशभाई विष्वकर्मा, भूपेन्द्रभाई पटेल जो गुजरात के मुख्यमंत्री भी हैं, हर्षभाई संघवी, नितिनभाई पटेल, रत्नाकरभाई, जीतूभाई वाघाणी, गोरधनभाई जदाफिया, वर्षाबेन दोशी, भूपेन्द्रसिंह चुडासमा, कुंवरजीभाई बावलिया, डॉ. प्रद्युम्नभाई वाजा, राजेशभाई चुडास्मा, गौतमभाई गेडिया, नातुजी ठाकोर, हितेन्द्रसिंह चौहान, अंजूबेन वेक्रिया, कमलेशभाई पटेल और संजयसिंह महीडा के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा रमणभाई सोलंकी, मितेशभाई पटेल, योगेशभाई पटेल, विपुलभाई पटेल, चिरागभाई पटेल, प्रदीपसिंह जाडेजा, हसमुखभाई पटेल, संजयभाई पटेल, जगतभाई पटेल, प्रवीणभाई वाघेला, विपुलकुमार शाह, दिलीपभाई पटेल, लालसिंगभाई बड़ोदिया, कांतिभाई चावड़ा, पिनाकिनभाई ब्रम्हट्ट, दक्षेशभाई शाह, श्हंसाकुवर बा राज, धर्मेशभाई मिस्त्री, मनोहरसिंह परमार, गुलाबसिंह पढियार, दीपिकाबेन पटेल और निरंजनभाई पटेल के नाम भी शामिल हैं।
ये सभी दिग्गज नेता उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे और पार्टी उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को जिताने के लिए जनसभाओं, रैलियों और घर-घर जाकर मतदाताओं से अपील करेंगे। ये सभी नेता उमरेठ की जनता से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि वे राज्य स्तर पर विकास योजनाओं को हर्षदभाई परमार के माध्यम से आगे बढ़ाने का आश्वासन देंगे। अन्य नेतागण स्थानीय मुद्दों जैसे कृषि, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करेंगे।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 4:51 PM IST












