आने वाले दिनों में कई लोग आरएलडी में शामिल होंगे ऐश्वर्या राज

आने वाले दिनों में कई लोग आरएलडी में शामिल होंगे  ऐश्वर्या राज
आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज ने कांग्रेस के पूर्व नेता साजिद खान आजमी और तरुण गुप्ता के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में कई लोग आरएलडी का दामन थामेंगे।

लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज ने कांग्रेस के पूर्व नेता साजिद खान आजमी और तरुण गुप्ता के पार्टी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में कई लोग आरएलडी का दामन थामेंगे।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साजिद खान आजमी आज हमारी पार्टी का हिस्सा बनें हैं। उन्होंने कांग्रेस में एक मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। आने वाले दिनों में कई लोग चौधरी चरण सिंह के सिद्धांत में विश्वास करते हुए हमारे साथ शामिल होंगे। इससे हमारी पार्टी को नई गति मिलेगी, जिसका फायदा हमें राजनीतिक मैदान में होगा। तरुण गुप्ता भी हमारी पार्टी का हिस्सा बने हैं। मुझे लगता है कि पूर्वांचल से लेकर पश्चिमाचंल तक इन नेताओं के आने से हमारी पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से जयंत चौधरी समाज के विभिन्न तबकों के हितों के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं, उससे प्रभावित होकर कई लोग राष्ट्रीय लोक दल का हिस्सा बनेंगे। आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश के सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। मुझे जानकारी मिली है कि सपा प्रमुख ने हमारे समाज के लोगों पर कोई अनर्गल टिप्पणी है। मेरा सुझाव रहेगा कि वो इस तरह की टिप्पणी से बचें। इससे उन्हें राजनीतिक मोर्चे पर कोई फायदा होने वाला नहीं है। अपनी भाषा शैली पर उन्हें संयम रखना चाहिए। हम लोगों ने सिर्फ एक ही जाति बनाई है, जिसका नाम है किसान। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ किसानों का कल्याण करना है। हम लोग सिर्फ किसानों की बात करते हैं, उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करते हैं।

आरएलडी के नेता ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने भी किसानों की बात की थी। उन्होंने बाकायदा किसानों को लेकर एक समूह का भी गठन किया था। उन्होंने किसानों से जुड़े विभिन्न वर्गों को शामिल किया था। इसी तरह से हम लोग भी किसानों से जुड़े वर्गों को शामिल करते रहेंगे। हमारी यही कोशिश रहती है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

उन्होंने अजय राय के अयोध्या दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुझे ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या गए थे। उन्होंने वहां कुछ ऐसे कार्य किए, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची। अयोध्या महज हिंदू ही नहीं, भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए पावन भूमि है। वहां पर कोई भी ऐसा कार्य करना, जिससे किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचे, यह गलत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 12:03 AM IST

Tags

Next Story