पंजाब में आप-कांग्रेस को लेकर जनता में भारी आक्रोश, 2027 में भाजपा बनाएगी सरकार तरुण चुघ

पंजाब में आप-कांग्रेस को लेकर जनता में भारी आक्रोश, 2027 में भाजपा बनाएगी सरकार तरुण चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से घृणा कर रही है। शिक्षा क्रांति और हेल्थ क्रांति के नाम पर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, न स्कूल बना, न अस्पताल, महिलाओं को 60 हजार रुपए नहीं मिले और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

भठिंडा, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से घृणा कर रही है। शिक्षा क्रांति और हेल्थ क्रांति के नाम पर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, न स्कूल बना, न अस्पताल, महिलाओं को 60 हजार रुपए नहीं मिले और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब आज हाशिये पर है। रोज कर्ज बढ़ रहा है, रंगदारी वसूली हो रही है और माफिया राज कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। 21 पुलिस स्टेशनों पर बम विस्फोट, भाजपा नेता कालिया के घर पर धमाका, मंदिर में बम, कार्यकर्ताओं पर ग्रेनेड हमला और पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल हमले तक हो चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "इस समय पंजाब पूरी तरह से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से घृणा कर रहा है। जिस तरह आप ने शिक्षा क्रांति का वादा किया था, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। शिक्षा क्रांति के नाम पर न तो एक स्कूल बना और न ही शिक्षा का स्तर बढ़ा। दूसरा वादा किया था स्वास्थ्य क्रांति का, एक भी अस्पताल पंजाब में नहीं बना। पंजाब की जनता को मेडिकल इंश्योरेंस के बारे में झूठ बोला गया। बहनों को अभी तक 60,000 रुपए नहीं मिले हैं। लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है। माफिया सरगना राज कर रहे हैं। पंजाब आज हाशिये पर जा चुका है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर हर रोज कर्ज बढ़ रहा है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब की जनता त्राहिमाम कर रही है और यहां की जनता को पता है कि आप हो या कांग्रेस दोनों ही नाकाम है। अब पंजाब मांगता है भाजपा।

भाजपा नेता ने कहा, "कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। 21 पुलिस स्टेशनों पर बम विस्फोट होता है। भाजपा के नेता कालिया के घर पर बम धमाका हुआ। मंदिर में बम गिराया जाता है, भाजपा कार्यकर्ता पर ग्रेनाइट से हमला होता है, पंजाब के पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से हमला हो रहा है, सड़कों पर रोज लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जब चाहें, जहां चाहें, अपराधी वारदातें कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में पंजाब की जनता अत्यंत दुखी और भय के वातावरण में है।"

पंजाब की जनता बदलाव चाह रही है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहती है, जो उनके लिए काम करे। भाजपा 2027 में सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Aug 2026 12:03 AM IST

Tags

Next Story