हरदीप सिंह पुरी के प्रशासनिक अनुभव का मध्य प्रदेश को मिलेगा लाभ मोहन यादव

हरदीप सिंह पुरी के प्रशासनिक अनुभव का मध्य प्रदेश को मिलेगा लाभ  मोहन यादव
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पुरी के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा।

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री पुरी के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने शनिवार को विधानसभा स्थित निर्वाचन कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए गए हरदीप सिंह पुरी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्य प्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार में एक मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं सभी विधायकों ने उपस्थित रहकर नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता की और इस संकल्प को मजबूती प्रदान की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि हरदीप सिंह पुरी को इस निर्वाचन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो और उनके अनुभव का लाभ मध्य प्रदेश को भी मिले। दरअसल, डॉ. एल. मुरुगन द्वारा केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से इस्तीफा दिए जाने के कारण राज्यसभा का उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने आज भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन भरा।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story