'हैलो बच्चों' में विनीत कुमार के अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ

हैलो बच्चों में विनीत कुमार के अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ
मशहूर अभिनेता विनीत कुमार की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' को जमकर सराहना मिल रही है। हर कोई सीरीज देखने के बाद अभिनेता विनीत और कहानी की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अभिनेता की जमकर तारीफ की।

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता विनीत कुमार की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हैलो बच्चों' को जमकर सराहना मिल रही है। हर कोई सीरीज देखने के बाद अभिनेता विनीत और कहानी की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मंगलवार को अभिनेता की जमकर तारीफ की।

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "'हेलो बच्चों' और विनीत कुमार को ढेर सारी शुभकामनाएं। इसे जरूर देखें।"

इस सीरीज में विनीत ने मशहूर ट्यूटर अलख पांडे की भूमिका अदा की। साथ ही उनके जीवन के उन संघर्षों और कहानी को अपने अभिनय से उजागर किया है, जिसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है।

यह सीरीज की कहानी अलख पांडे और उनके साथी प्रतीक माहेश्वरी (विक्रम कोचर) के 'फिजिक्सवाला' के निर्माण, वित्तीय चुनौतियों और छात्रों को सस्ती कोचिंग उपलब्ध कराने के संघर्ष को दिखाती है। साथ ही इस सीरीज के जरिए निर्देशक ने उन बच्चों के संघर्ष को भी उजागर किया है, जो महंगी कोचिंग के चलते अपने सपनों को पूरा करने से पीछे हट जाया करते थे।

सीरीज का नाम 'हैलो बच्चों' इसलिए रखा गया है, क्योंकि जब अलख पांडे अपनी क्लास शुरू करते हैं, तो वे इंट्रो में 'हैलो बच्चों' ही बोलते हैं, जो कि काफी मशहूर है और यही अब उनकी एक पहचान बन गया है।

सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे प्रयागराज में रहने वाला एक साधारण टीचर ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए लाखों बच्चों तक मुफ्त और क्वालिटी पढ़ाई पहुंचाता है। इस सीरीज में संघर्ष, सपने, परिवार और शिक्षा की अहमियत को भावुक तरीके से दिखाया गया है।

'हैलो बच्चों' में विनीत के अलावा विक्रम कोचर और गिरिजा ओक जैसे कलाकार नजर आएंगे। पांच एपिसोड वाली यह सीरीज 'द वायरल फीवर' की ओर से बनाई गई है और यह 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 2:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story