हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरे कर रही अपने वादेः प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरे कर रही अपने वादेः प्रतिभा सिंह
हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और पिछले चुनाव में किए गए वादों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

शिमला, 24 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और पिछले चुनाव में किए गए वादों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

प्रतिभा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "2022 में कांग्रेस सरकार के बनने से पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उनकी कुछ खास उपलब्धियां नहीं थी। भाजपा ने प्रदेश में ऐसा कोई काम नहीं किया था, जिसको लेकर जनता के बीच में बात की जा सके और कांग्रेस के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काम और उनकी बातों को चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच में रखा गया। एक श्रद्धांजलि के रूप में लोगों ने वोट दिए, क्योंकि उस दौरान वीरभद्र सिंह का निधन हो चुका था। लोगों ने पूर्व की भाजपा सरकार और वीरभद्र सिंह के किए गए कामों की तुलना की और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई।"

प्रतिभा सिंह ने कहा, "हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है, यहां पर बहुत सी समस्याएं हैं। जो भी मेनिफेस्टो यहां के लिए बनाया जाता है, वह लोगों की जरूरत और समस्याओं को देखते हुए बनाया जाता है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन को बहाल किया गया। इसके अलावा, दूध पर एमएसपी और बिजली की 300 यूनिट फ्री देने की बात हो या फिर महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा पूरा किया गया। कुछ क्षेत्र जो छूट गए हैं, वहां पर भी काम किए जा रहे हैं। जहां तक बात रही दूसरे वादों की, उन पर भी सरकार काम कर रही है।"

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिमाचल प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह हिमाचल के बेटे हैं। हिमाचल उनका दूसरा घर है, वह अपने घर के लिए हर संभव काम करेंगे। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हिमाचल की समस्याओं को लेकर बतौर उनसे मिलने गई तो उनकी बात को अनसुना कर दिया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 8:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story