'मैं परफेक्ट इंसान नहीं हूं', अली फजल के सोशल मीडिया पोस्ट ने तेज की हलचल

मैं परफेक्ट इंसान नहीं हूं, अली फजल के सोशल मीडिया पोस्ट ने तेज की हलचल
अक्सर देखा जाता है कि कई कलाकार अपने काम में इस कदर डूब जाते हैं कि उनका निजी जीवन कहीं पीछे छूटने लगता है। परिवार के साथ समय बिताना, दोस्तों संग पार्टियों में शामिल होना या अपनों के जन्मदिन याद रखना भी कई बार उनके लिए आसान नहीं होता। कुछ ऐसा ही अभिनेता अली फजल के जीवन में हो रहा है।

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अक्सर देखा जाता है कि कई कलाकार अपने काम में इस कदर डूब जाते हैं कि उनका निजी जीवन कहीं पीछे छूटने लगता है। परिवार के साथ समय बिताना, दोस्तों संग पार्टियों में शामिल होना या अपनों के जन्मदिन याद रखना भी कई बार उनके लिए आसान नहीं होता। कुछ ऐसा ही अभिनेता अली फजल के जीवन में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि वह खुद को एक परफेक्ट इंसान नहीं मानते, क्योंकि वह काम में इतने खो जाते हैं कि कई बार रिश्तों को समय नहीं दे पाते।

अली फजल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ''जब करीबी लोगों से प्यार दिखाने की बात आती है, तो मैं खुलकर भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता। कई बार ऐसा होता है, मैं जन्मदिन, फैमिली फंक्शन और दोस्तों के इन्विटेशन तक भूल जाता हूं। इसकी वजह यह नहीं है कि मुझे लोगों की परवाह नहीं है, बल्कि मैं अपने काम, सपनों और सिनेमा की दुनिया में पूरी तरह डूब जाता हूं। मैं जानता हूं कि यह मेरी एक बड़ी कमी है और इसलिए मैं खुद को परफेक्ट इंसान नहीं मानता।''

अभिनेता ने आगे लिखा, ''भले ही मैं अपने इमोशन्स को शब्दों में कम व्यक्त करता हूं, लेकिन अपने तरीके से हमेशा कोशिश करता हूं कि मेरे अपने खुद को खास महसूस करें। मैं उनको यह एहसास दिलाने की कोशिश करता हूं कि मेरी जिंदगी में उनकी एक खास जगह है। अगर किसी को मेरी जरूरत होती है, तो मैं हमेशा उनके लिए मौजूद रहता हूं। कई बार सिर्फ किसी की बात ध्यान से सुन लेना भी प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका होता है।''

अली फजल ने अपनी नई वेब सीरीज 'राख' का जिक्र करते हुए इसे अपने जीवन का एक बेहद खास अनुभव बताया।

उन्होंने कहा, ''इस प्रोजेक्ट से जुड़ना और पूरी टीम के साथ काम करना मेरे लिए यादगार सफर रहा। इस सीरीज ने मुझे खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका दिया। कई बार हमारे आसपास के लोग और हमारे अनुभव हमें अपनी कमियों और खूबियों को पहचानना सिखाते हैं। मेरे लिए 'राख' भी ऐसा ही एक अनुभव साबित हुई।''

अली फजल की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

अगर उनकी नई वेब सीरीज 'राख' की बात करें तो यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित बताई गई है। यह सीरीज गीता और संजय चोपड़ा के चर्चित अपहरण और हत्या के मामले पर आधारित है। इसमें अली फजल के साथ अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और अभिनेता आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 7:20 PM IST

Tags

Next Story