हर गाने के लिए मेरे दिमाग में पहले से बनी होती है सिंगर की तस्वीर अमाल मलिक

हर गाने के लिए मेरे दिमाग में पहले से बनी होती है सिंगर की तस्वीर अमाल मलिक
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 'ये आवारापन' गाना कंपोज किया है। उन्होंने गानों के लिए सिंगर चुनने की प्रक्रिया को लेकर अपनी राय साझा की है।

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 'ये आवारापन' गाना कंपोज किया है। उन्होंने गानों के लिए सिंगर चुनने की प्रक्रिया को लेकर अपनी राय साझा की है।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अमाल ने कहा कि जब वह किसी गाने पर काम करते हैं तो उनके दिमाग में पहले से काफी हद तक यह साफ होता है कि उस गाने के लिए किस तरह की आवाज चाहिए। वह गायक चुनने के मामले में ज्यादा प्रयोग करने के बजाय अपनी सोच और गाने की जरूरत के हिसाब से फैसला लेना पसंद करते हैं।

आईएएनएस से बात करते हुए अमाल मलिक ने कहा, "मैं गायक चुनने के मामले में पहले से ही काफी स्पष्ट रहता हूं। जब मैं किसी सिंगर के साथ काम करता हूं तो मुझे यह अंदाजा होता है कि उस आवाज का इस्तेमाल करना है या नहीं। अगर मुझे लगता है कि किसी गायक की आवाज गाने के लिए सही नहीं बैठेगी तो मैं शुरुआत में ही यह बात साफ कर देता हूं।"

उन्होंने कहा, ''अगर मेरे सामने सोनू निगम, अरिजीत सिंह या केके जैसे बड़े गायकों के नाम हों तो मैं पहले सभी से गाना रिकॉर्ड करवाकर बाद में फैसला लेने की प्रक्रिया में विश्वास नहीं रखता। मैं गाना शुरू करने से पहले ही काफी हद तक तय कर लेता हूं कि किस सिंगर की आवाज उस गाने के भाव और कहानी के साथ बेहतर बैठेगी।''

अमाल मलिक ने कहा, ''मेरे दिमाग में जैसे पहले से ही एक एआई मौजूद है, जो यह तय करने में मदद करता है कि गाना किस सिंगर की आवाज में होना चाहिए। इसके बाद मैं अपने हिसाब से अपनी टीम और प्रोड्यूसर के साथ आगे बढ़ता हूं।''

'आवारापन 2' की बात करें तो यह 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। पहली फिल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद के वर्षों में इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला।

अब 'आवारापन 2' को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अमाल मलिक का गाना 'ये आवारापन' भी इसी कड़ी का हिस्सा है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Aug 2026 4:54 PM IST

Tags

Next Story