'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 के खत्म होने पर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- 'ये शो खुशियों का जरिया था'

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के खत्म होने पर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- ये शो खुशियों का जरिया था
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाई। हाल ही में वह रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। शो के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता ने इस पूरे सफर को याद करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का जरिया बना। उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों और दर्शकों का धन्यवाद भी किया।

मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने लोकप्रिय सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाई। हाल ही में वह रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही थी। शो के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता ने इस पूरे सफर को याद करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का जरिया बना। उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों और दर्शकों का धन्यवाद भी किया।

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंड फिनाले के दिन की कुछ झलकियां साझा कीं। वीडियो में अभिनेत्री मेकअप रूम में दिखाई देती हैं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वीडियो के एक हिस्से में अंकिता डांस करती हुई भी दिखाई दीं। वहीं उनके पति विक्की जैन पीछे बैठे हुए खाना खाते और अंकिता के इस खास पल को एंजॉय करते नजर आए।

अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, 'अच्छा, तो मैं चलती हूं… ग्रैंड फिनाले डे! एक ऐसा शो जिसने हम सभी के अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर निकाला।'

अंकिता ने लिखा, ''यह शो मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि इससे कहीं ज्यादा खास सफर रहा। यह सोचकर ही खुशी होती है कि हम हर हफ्ते कई परिवारों के लिए हंसी और खुशी की वजह बन पाए। ''अगर मैं हर हफ्ते एक घंटे के लिए दर्शकों की 'थेरेपिस्ट' बनकर उन्हें मुस्कुराने और अपनी परेशानियां भूलने में मदद कर पाईं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है।''

अपने पोस्ट में अंकिता ने लिखा, ''एक ऐसा शो जिसने हम सभी के अंदर की बेहतरीन चीजों को बाहर निकाला। मेरे लिए 'लाफ्टर शेफ्स' शो से कहीं ज्यादा था। यह जानना कि हम मिलकर कई परिवारों के लिए खुशी और हंसी की छोटी सी वजह बन पाए, हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।''

अंकिता ने शो के मेकर्स, चैनल और पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कलर्स टीवी, पर्दे के पीछे काम करने वाले सभी सदस्यों और अपने साथी कलाकारों को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कहा कि इन सभी लोगों की मेहनत और सहयोग की वजह से यह सफर इतना खास बन पाया।

उन्होंने दर्शकों को इस सफर का सबसे अहम हिस्सा बताया। अंकिता ने कहा, "दर्शकों ने शो को अपने घरों में जगह दी, कलाकारों को अपने परिवार की तरह प्यार दिया और इसी वजह से 'लाफ्टर शेफ्स' इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाया। शो से जुड़ी यादें, मस्ती और हंसी हमेशा दिल में रहेंगी।"

'लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 जुलाई को कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story