14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान ल्हासा के उद्योग ने अपने विकास में तेजी लाई

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान ल्हासा के उद्योग ने अपने विकास में तेजी लाई
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, ल्हासा शहर ने पारिस्थितिक प्राथमिकता और हरित सशक्तिकरण के सिद्धांतों का पालन किया।

बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन से मिली खबर के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, ल्हासा शहर ने पारिस्थितिक प्राथमिकता और हरित सशक्तिकरण के सिद्धांतों का पालन किया।

उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के अंत में 7 अरब 85 करोड़ 50 लाख युआन से बढ़कर 2025 में 27 अरब 16 करोड़ 10 लाख युआन हो गया, जो 3.4 गुना की वृद्धि रही। शहर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उद्योग का अनुपात 11.3 प्रतिशत से बढ़कर 24.9 प्रतिशत हो गया, जो 13.6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि है।

उद्योग की अग्रणी भूमिका में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से सुधार हुआ और यह पूरे स्वायत्त प्रदेश में उद्योग का प्रमुख विकास केंद्र बन गया।

वर्तमान में, ल्हासा में बड़े औद्योगिक उद्यम 125 हैं। स्वायत्त प्रदेश स्तर पर 77 विशिष्ट और नवोन्मेषी उद्यम हैं, जो स्वायत्त प्रदेश के कुल उद्यमों का 84.6 प्रतिशत हैं। 2025 तक, बड़े औद्योगिक उद्यमों के मूल्यवर्धन में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि रही, जो स्वायत्त प्रदेश के कुल मूल्यवर्धन का 52.7 प्रतिशत रहा और स्वायत्त प्रदेश की समग्र वृद्धि में 68.2 प्रतिशत का योगदान दिया गया।

इस बीच, 14वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत से ही, ल्हासा नवाचार की गति को बढ़ावा देने में तेजी ला रहा है।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story