रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे सलमान खान के भाई सोहेल, बहन अर्पिता ने भावुक पोस्ट शेयर किया

रियलिटी शो अलायंस में नजर आएंगे सलमान खान के भाई सोहेल, बहन अर्पिता ने भावुक पोस्ट शेयर किया
बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे। भाई के शो में हिस्सा लेने पर उनकी बहन अर्पिता खान थोड़ी भावुक हो गईं।

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे। भाई के शो में हिस्सा लेने पर उनकी बहन अर्पिता खान थोड़ी भावुक हो गईं।

अर्पिता ने बताया कि वह अपने भाई को मिस कर रही हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से सोहेल को कॉल नहीं कर पा रही हैं।

अर्पिता ने भाई सोहेल खान को शो में उनके सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को अर्पिता ने अपनी इंस्टा पर एक पोस्ट लिखा, “हमेशा यह मानती थी कि तुम एक कॉल दूर हो और फिर कॉल करने में आलस आ गया, आज एहसास हुआ कि मैं तुमसे बहुत सी बातें करना चाहती हूं और पिछले कुछ दिनों से मैं तुम्हें कॉल नहीं कर पा रही हूं, तुम्हारी बहुत याद आ रही है। तुम्हें शो जीतते हुए देखने का इंतजार कर सकती हूं। चमकते रहो भाई, हम तुमसे प्यार करते हैं।”

दूसरी ओर शो में जाने से पहले सोहेल खान ने माना कि वह ऐसे इंसान नहीं हैं जिन्हें गेम खेलना और लोगों को मैनिपुलेट करना पसंद हो, इसलिए उन्हें डर है कि वह पहले हफ्ते में ही शो से बाहर हो सकते हैं।

सोहेल ने कहा, "मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। मेरे मन में जो सच होता है, वही करता हूं। बस एक ही डर है कि मुझे झूठ बोलना, गेम खेलना या किसी को मैनिपुलेट करना नहीं आता। इसलिए लगता है कि मैं पहले ही हफ्ते बाहर हो जाऊंगा, क्योंकि मैं सीधा और ईमानदार रहूंगा और कोई भी मुझे आसानी से मात दे सकता है।"

अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'अलायंस' हर दिन दोपहर 12 बजे विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 10:23 PM IST

Tags

Next Story