चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़ नगर निगम का सैनिटरी इंस्पेक्टर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसी) में काम करने वाले एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसी) में काम करने वाले एक सैनिटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी।

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी सैनिटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ 7 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि उसने शिकायतकर्ता की फर्म के पेंडिंग और भविष्य के बिलों को प्रोसेस और क्लियर करने के बदले एक कॉन्ट्रैक्टर से 14 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी।

सीबीआई ने आगे बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि अगर मांगी गई रिश्वत नहीं दी गई, तो वह फर्म के बिल रोक देगा और उसका टेंडर रद्द करवा देगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद एजेंसी ने आरोपों के आधार पर बुधवार को जाल बिछाया और सैनिटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत की कुल रकम के हिस्से के तौर पर 5 लाख रुपए मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चंडीगढ़ नगर निगम के एक कॉन्ट्रैक्टर से पैसे ले रहा था, तभी सीबीआई अधिकारियों ने दखल देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

एजेंसी ने बताया कि 5 लाख रुपए की यह रकम, कॉन्ट्रैक्टर की फर्म के पेंडिंग और भविष्य के बिलों को प्रोसेस और क्लियर करने के लिए आरोपी द्वारा मांगी गई 14 लाख रुपए की रिश्वत का हिस्सा थी।

सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद रिश्वत के आरोपों की जांच के तहत आरोपी सैनिटरी इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस में भी तलाशी ली। एजेंसी ने बताया कि तलाशी के दौरान अधिकारियों को आपत्तिजनक दस्तावेज और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले।

आरोपी अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच के तहत सीबीआई तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सैनिटरी इंस्पेक्टर को चंडीगढ़ की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story