ईंधन की कीमतों में कटौती राजनीति से प्रेरित डीके शिवकुमार

ईंधन की कीमतों में कटौती राजनीति से प्रेरित डीके शिवकुमार
बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीतिक कारणों से लिया गया है।

बेंगलुरू, 27 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनीतिक कारणों से लिया गया है।

बेंगलुरु में अपने घर के पास मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “भारत सरकार हमें नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने चुनाव के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम की हैं। वहीं नायरा कंपनी ने कीमतें बढ़ा दी हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेगी, तो उन्होंने कहा, “इस पर हम बाद में बात करेंगे।”

उपचुनाव में अल्पसंख्यक वोट बंटने के सवाल पर उन्होंने कहा, “किसी भी हालत में वोटों का बंटवारा नहीं होगा। सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं, अन्य समुदाय भी एकजुट रहेंगे। दावणगेरे साउथ से उम्मीदवार समर्थ मल्लिकार्जुन, शमनूर शिवाशंकरप्पा से भी ज्यादा अंतर से जीतेंगे।”

डीके शिवकुमार ने कहा, “समर्थ उनके बेटे जैसे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे जीतेंगे। दावणगेरे के लिए उस परिवार के योगदान को पूरा राज्य जानता है और लोग उसे याद रखते हैं।”

पार्टी में असंतोष और निलंबन की खबरों पर उन्होंने कहा, “मैंने किसी के निलंबन पर साइन नहीं किए हैं। ये स्थानीय स्तर की बातें हैं। मुख्यमंत्री और मैंने इस पर चर्चा की है, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं करेंगे। जमीर अहमद खान, जब्बार और नजीर जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे। चुनाव के समय मतभेद होना स्वाभाविक है, हम इसे संभाल लेंगे।”

विधायकों द्वारा आईपीएल टिकट की मांग पर उन्होंने कहा, “विधायकों को अधिकार है, क्योंकि वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा हैं। हमने दबाव में मैच कराने की अनुमति दी है। मैं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य हूं, लेकिन यह अलग बात है। मैं कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष से बात करूंगा ताकि हमारे विधायकों को मैच देखने की सुविधा मिल सके।”

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की आलोचना पर उन्होंने कहा, “उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं को सलाह देनी चाहिए, हमें नहीं।”

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story