केंद्र ने गाजियाबाद में शुरू की अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला, एमएसएमई और निर्यातकों को होगा फायदा

केंद्र ने गाजियाबाद में शुरू की अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला, एमएसएमई और निर्यातकों को होगा फायदा
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने रविवार को कहा कि गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र ने एक अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है, इससे देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निर्माताओं, निर्यातकों, उपभोक्ताओं और नियामक प्राधिकरणों के लिए व्यापक, विश्वसनीय और उच्च सटीकता वाली जूता परीक्षण सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने रविवार को कहा कि गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र ने एक अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है, इससे देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निर्माताओं, निर्यातकों, उपभोक्ताओं और नियामक प्राधिकरणों के लिए व्यापक, विश्वसनीय और उच्च सटीकता वाली जूता परीक्षण सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने कहा कि एनटीएच गाजियाबाद की उन्नत जूता परीक्षण प्रयोगशाला आधुनिक परीक्षण उपकरणों और उन्नत अवसंरचना से सुसज्जित है, जो प्रासंगिक भारतीय मानकों (आईएस) के अनुसार विभिन्न प्रकार के फुटवियर उत्पादों का मूल्यांकन करने में सक्षम है। इसमें औद्योगिक जूते, चमड़े के जूते, पीवीसी जूते, सैंडल और चप्पल, बच्चों के जूते, खेल के जूते, औद्योगिक एवं जोखिमपूर्ण कार्य वातावरण के लिए विशेष सुरक्षात्मक जूते शामिल हैं।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इस अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना तेजी से बढ़ते जूता क्षेत्र के लिए भारत के गुणवत्ता आश्वासन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।"

बयान में आगे कहा गया, "प्रयोगशाला सुरक्षा, टिकाऊपन, आराम और कार्यक्षमता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रदर्शन और गुणवत्ता परीक्षण करेगी। इस सुविधा को विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और छोटे पैमाने के निर्माताओं के लिए तुलनात्मक रूप से किफायती शुल्कों पर सटीक, विश्वसनीय और समय पर परीक्षण सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे गुणवत्ता मूल्यांकन अधिक सुलभ हो जाता है।

दिल्ली-एनसीआर, कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख जूता निर्माण केंद्रों के निकट गाजियाबाद में रणनीतिक रूप से स्थित यह प्रयोगशाला नमूनों की तेजी से जांच करने, रसद लागत को कम करने और उत्तरी भारत में जूता उद्योग के लिए पहुंच को आसान बनाने में सहायक होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story